CG News : एनटीपीसी तलईपल्ली में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का सफल आयोजन

VIKASH KHALKHO

गौरी शंकर गुप्ता/तलईपल्ली । एनटीपीसी तलईपल्ली में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। परियोजना परिसर में 15 दिनों तक आयोजित इस अभियान में प्रभात फेरी, श्रमदान, कर्मचारियों के लिए नारा लेखन प्रतियोगिता, बच्चों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, सफाईमित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर और स्वच्छता जागरूकता अभियान जैसे अनेक कार्यक्रम शामिल थे।

अभियान के दौरान सफाईमित्रों को उनके निरंतर योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख अखिलेश सिंह ने सभी कर्मचारियों से वर्ष में कम से कम 100 घंटे स्वच्छता कार्यों के लिए समर्पित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

Read More : Nepal : भारी बारिश से नेपाल में तबाही: 40 लोगों की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छता की शपथ भी ली। एनटीपीसी तलईपल्ली की यह पहल कर्मचारियों और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वच्छ, स्वस्थ समाज के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक मानी जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *