Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Kondagaon News : तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

Kondagaon News : तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

Kondagaon News : रामकुमार भारद्वाज/कोंडागांव : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोंडागांव जिले में भी तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन स्थानीय विकास नगर स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हुआ जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी और नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इन तीन दिनों के राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगा कर आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। मुख्य मंच पर लगातार तीन दिनों तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। के माध्यम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
रजत महोत्सव के अवसर पर पूरा विकास नगर स्टेडियम स्थानीय कलाकारों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकगीत, नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति से गूंज उठा, जहां आमजन ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

READ MORE : Kondagaon News : सुपोषित जीवन अभियान-मर्दापाल में महिलाओं ने निकाली मशाल रैली

Kondagaon News : कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर, जनपद उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, दीपेश अरोरा, कुलवंत चहल, जिला पंचायत सीइओ अविनाश भोई, एसडीएम अजय उराव एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सही जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here