Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Kondagaon News : सुपोषित जीवन अभियान-मर्दापाल में महिलाओं ने निकाली मशाल रैली

Kondagaon News : सुपोषित जीवन अभियान-मर्दापाल में महिलाओं ने निकाली मशाल रैली

Kondagaon News : रामकुमार भारद्वाज/कोंडागांव : कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के निर्देशन में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी अवनी कुमार बिसवाल महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में जिले में सुपोषित जीवन अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत मर्दापाल तह. कोंडागांव जिला कोंडागांव के पंचायत भवन में सुपोषित जीवन अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोंडागांव जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है।

उक्त कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित, अतिथियों का स्वागत, रंगोली, तथा बच्चों के द्वारा फुलझड़ी जलाया गया, उसके उपरांत ग्राम पंचायत मर्दापाल में मसाल रैली निकाली गई, जिसमें अतिथियों के द्वारा उत्साहपूर्वक ग्रामीणों से आह्वान किया गया कि कुपोषण दूर करने में जनसहभागिता लें। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी ने कहाँ कुपोषण के इस जंग में सभी विभाग का सहयोग आवश्यक है। कुपोषण एक ऐसी बीमारी है, जो दिखती नही है। बच्चा खेलता कूदता है, स्कूल भी जाता है तथा भोजन भी करता है, पर वह कुपोषण से प्रभावित होता है।

READ MORE : Kondagaon News : एकलव्य छात्र के निधन पर विधायक टेकाम ने संवेदना व्यक्त कर सहायता राशि दी

Kondagaon News : जो बच्चे कुपोषित होता है उनका रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाता है, इस लिए बच्चा बार-बार बीमार पड़ता है। बच्चा एक बार कुपोषित होने पर 6 वर्ष के पहले सुपोषित न होने की स्थिति में आगे की जीवन यापन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जब भी आंगनबाड़ी के द्वारा कुपोषित बच्चों को पोषण पुर्नवास केन्द्र ले जाने के लिए बोला जाता है, अभिभावको को चाहिए कि तत्काल बच्चे को पोषण पुर्नवास केन्द्र भेज दे।

READ MORE : balkonagar News : बालको में गणेशोत्सव : कंपनी परिसर में भगवान गणेश की स्थापना और पूजा अर्चना की

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन कोर्राम ने भी 1 बच्चे को गोद लेने की इच्छा जाहीर की। इस मशाल रैली के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पवन कोर्राम, सरपंच जयंती कश्यप, पंच मोना, परियोजना अधिकारी मनीष कुमार मेश्राम, सुपरवाईजर बबीता चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here