गौरीशंकर गुप्ता/दुर्ग। Nishaanebaz.com-Asmita Khelo India City League Durg: खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महत्वपूर्ण खेल आयोजन होने जा रहा है। दुर्ग जिला भारोत्तोलन संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय ‘अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग’ (Asmita Khelo India City League) का आयोजन झीट (महुदा) क्षेत्र में किया जाएगा। इस रोमांचक प्रतियोगिता में दुर्ग जिलेभर की तमाम बालिका और महिला खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए दुर्ग जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव श्री छबि विश्वकर्मा ने बताया कि यह प्रतिष्ठित सिटी लीग प्रतियोगिता आगामी 10 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को सुबह ठीक 9:00 बजे से न्यू बाजार चौक, झीट में आयोजित की जाएगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिला एवं बालिका प्रतिभाओं को आगे लाना और उन्हें एक बेहतरीन मंच प्रदान करना है।
Read More : MP News: गजरी नदी में मिला 13 वर्षीय किशोर का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया चक्काजाम
अस्मिता खेलो इंडिया विमेंस लीग के तहत होने वाले इस आयोजन को लेकर स्थानीय खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। संघ के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से न केवल खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है, बल्कि युवा बालिकाओं को भारोत्तोलन (Weightlifting) जैसे अनुशासित खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है। प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा और निष्पक्ष निर्णायकों की देखरेख में मुकाबले संपन्न कराए जाएंगे।
Read More : Noise के नए ईयरबड्स में मिलेगा Bose का साउंड, 28 घंटे की बैटरी और 4-Mic ENC के साथ धांसू फीचर्स
आयोजन स्थल न्यू बाजार चौक झीट (महुदा) में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दुर्ग जिला भारोत्तोलन संघ ने जिले की सभी इच्छुक महिला और बालिका खिलाड़ियों से अपील की है कि वे तय समय पर पहुंचकर इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनें। इस आयोजन से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।






