Jashpur Murder: अंधे कत्ल का खुलासा: कमीशन विवाद में युवक की हत्या कर जंगल में जलाया शव, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Sanjay Sahu
Jashpur Murder

Jashpur Murder: जशपुर : जशपुर में सिटी कोतवाली पुलिस ने पुराना नगर तुरीटोंगरी इलाके में हुए अंधे कत्ल का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं।

Jashpur Murder: मामला 18 अक्टूबर का है, जब तुरीटोंगरी क्षेत्र में एक अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। जांच में मृतक की पहचान सीटोंगा निवासी सीमित खाखा (28 वर्ष) के रूप में हुई। शव का अधिकांश हिस्सा जल चुका था, जिसे आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए आग के हवाले किया था।

Jashpur Murder: पुलिस जांच में पता चला कि सीमित खाखा अपने गांव के साथियों के साथ झारखंड के हजारीबाग में काम करता था। वहां से लौटने के बाद कमीशन के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते साथियों ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को तुरीटोंगरी के जंगल में गड्ढे में डालकर जला दिया गया।

 

READ MORE: Singrauli Petrol Pump News : बालाजी फिलिंग स्टेशन पर लूट की खुली कहानी पेट्रोल कम, दाम वही अधिकारी बने मूकदर्शक..?

Jashpur Murder: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामजीत राम (25), वीरेन्द्र राम (24) और एक 17 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है — तीनों सीटोंगा गांव के निवासी हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, लोहे की छड़ और कपड़े जब्त किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना की रात उन्होंने शराब पी रखी थी। झगड़े के दौरान उन्होंने पहले लोहे की छड़ से सिर पर वार किया और फिर चाकू से सीने पर हमला कर सीमित की हत्या कर दी।

Jashpur Murder: पुलिस ने घटनास्थल पर डमी के माध्यम से रीक्रिएशन भी कराया। मामले में बीएनएस की धारा 103(1), 238(क) और 61(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Jashpur Murder: गिरफ्तार वयस्क आरोपी रामजीत राम और वीरेन्द्र राम को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। एसएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्रोफेशनल तरीके से इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई है। फरार दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *