India vs South Africa Final : बारिश के बाद टॉस : साऊथ अफ्रीका ने भारत को दिया बैटिंग का न्योता…

Parivesh
India vs South Africa Final

India vs South Africa Final : मुंबई। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के ग्रैंड फिनाले में आखिरकार टॉस हो गया है। बारिश के कारण हुई देरी के बाद, साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

India vs South Africa Final : डीवाई पाटिल स्टेडियम (नवी मुंबई) में होने वाला यह ऐतिहासिक मुकाबला अब से कुछ ही देर में शुरू होगा। भारी बारिश के चलते टॉस अपने निर्धारित समय 3 बजे की जगह शाम 4:30 बजे हो सका।

दोनों टीमें बिना बदलाव के मैदान में

यह मैच इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि इस बार महिला वर्ल्ड कप को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद एक नया चैंपियन मिलने वाला है।

READ MORE : IND W vs SA W Final 2025 : विश्व विजेता बनने की आस : महिला वर्ल्ड कप फाइनल के लिए भोपाल में विशेष हवन-पूजन…

भारतीय टीम 2005 और 2017 के बाद तीसरी बार फाइनल में पहुँची है, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम का यह पहला फाइनल है। कप्तान हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी इस मैदान पर लगातार चौथा मैच खेलने उतरेगी।

दोनों ही कप्तानों ने फाइनल जैसे बड़े मैच में कोई बदलाव न करने का फैसला किया है।

READ MORE : cricket news t 20 : तीसरा टी-20: टिम डेविड के 74 और स्टोयनिस की फिफ्टी से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 187 रन का लक्ष्य दिया

प्लेइंग इलेवन

भारतीय महिला टीम (बैटिंग) साउथ अफ्रीका (गेंदबाजी)
हरमनप्रीत कौर (कप्तान) लॉरा वोलवार्ट (कप्तान)
शेफाली वर्मा ताजमिन ब्रिट्स
स्मृति मंधाना एनेके बॉश
जेमिमा रोड्रिग्स सुने लुस
दीप्ति शर्मा मारिजाने कैप
ऋचा घोष (विकेटकीपर) सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर)
अमनजोत कौर एनेरी डर्कसन
राधा यादव क्लो ट्रायोन
क्रांति गौड़ नादिन डीक्लर्क
श्री चरणी अयाबोंगा खाका
रेणुका सिंह ठाकुर नॉनकुलुलेको म्लाबा

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *