IND vs SA : दूसरे दिन का खेल समाप्त, 489 पर साउथ अफ्रीका ऑलआउट, भारत का स्कोर 9/0

Rahul Goshwami
cricket

गुवाहाटी : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन रोमांच से भरपूर रहा। साउथ अफ्रीका अपनी पहली पारी में 489 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी विकेट नुकसान के 9 रन बना लिए। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर नाबाद लौटे और अब टीम इंडिया सोमवार को तीसरे दिन बड़ी चुनौती के साथ उतरेगी।

जानकारी दें कि,साउथ अफ्रीका ने बीते शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी और टीम ने ठोस प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। उनके लिए सबसे बड़ी पारी खेली सेनुरन मुथुसामी ने, जिन्होंने शानदार 109 रन बनाए और अपने करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ा। वहीं मार्को यानसन ने 93 रन की धैर्यपूर्ण और प्रभावी पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को लंबे समय तक संघर्ष करवाया।

Read More : IND vs SA : दूसरे दिन का खेल समाप्त, 489 पर साउथ अफ्रीका ऑलआउट, भारत का स्कोर 9/0

पहला दिन: अनोखा टेस्ट रिकॉर्ड दर्ज
पहले दिन की खास बात यह रही कि टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब किसी टीम के शीर्ष चार बल्लेबाजों ने 35 या उससे अधिक रन बनाए, लेकिन कोई भी अर्धशतक नहीं लगा सका। एडेन मार्करम (38) और रेयान रिकेल्टन (35) ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। यह मौजूदा सीरीज की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी भी रही। हालांकि जसप्रीत बुमराह ने मार्करम को बोल्ड कर इस साझेदारी को समाप्त कर दिया।

दूसरे दिन SA की कड़ी मेहनत
दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने अपनी पारी 247/6 से आगे बढ़ाई। मुथुसामी ने वेरेने के साथ सातवें विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की। इसके बाद यानसन के साथ आठवें विकेट के लिए 97 रन जोड़कर भारत की मुश्किलें और बढ़ा दीं। भारतीय गेंदबाजों की परीक्षा लंबी चली और टीम को अंतिम चार विकेट हासिल करने में तीन पूरे सत्र लग गए।

भारत के लिए कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले।

Read More : Ind Vs SA : गुवाहाटी में हाई-वोल्टेज टेस्ट मुकाबला शुरू, कप्तान बने पंत—गिल बाहर

भारतीय पारी की सपाट लेकिन ठोस शुरुआत
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत का स्कोर 9/0 रहा। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने सावधानी पूर्वक दिन का अंत किया। हालांकि भारत पर अब बड़े स्कोर का दबाव है और तीसरे दिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर मैच का रूख काफी हद तक निर्भर करेगा।

कल यानी सोमवार को तीसरे दिन का खेल सुबह 9 बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया के लिए यह सत्र बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है, जहां उसे न सिर्फ विकेट बचाने होंगे बल्कि रनगति भी बनाए रखनी होगी ताकि मैच में वापसी के लिए मजबूत आधार तैयार किया जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *