Tuesday, September 1, 2026
Home Sports Ind Vs SA : गुवाहाटी में हाई-वोल्टेज टेस्ट मुकाबला शुरू, कप्तान बने...

Ind Vs SA : गुवाहाटी में हाई-वोल्टेज टेस्ट मुकाबला शुरू, कप्तान बने पंत—गिल बाहर

CRICKET
IND vs SA, 2nd Test

गुवाहाटी : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में शुरू हो गया है। कोलकाता में पहला टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में यह मैच भारतीय टीम के लिए ‘करो या मरो’ जैसा बन गया है।

शुभमन गिल चोटिल, ऋषभ पंत संभालेंगे कप्तानी
भारतीय टीम को मैच शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा।टीम के टॉप फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल गर्दन में ऐंठन के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा बल्लेबाज़ साई सुदर्शन को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया है।

सबसे बड़ी खबर यह है कि गिल की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी गई है। इसके साथ ही पंत भारत के 38वें टेस्ट कप्तान बन गए हैं।अक्षर पटेल भी बाहर हो गए, उनकी जगह नितीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल किया गया है।

ReadMore : Tejas Crash : पिता-आर्मी, पत्नी-एयरफोर्स… और बेटा आसमान का शेर: नमन स्याल की आखिरी उड़ान ने पूरे गांव को कर दिया गमगीन

साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।
दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में अफ्रीकी टीम पहले से ही 1-0 की बढ़त पर है और आज की जीत से सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी।वहीं टीम इंडिया हर हाल में यह मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी।

ऐतिहासिक आंकड़े: 44 में से 19 मैच जीता है साउथ अफ्रीका
अब तक भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 44 टेस्ट मैच खेले गए हैं—

  • भारत ने: 16 जीते
  • साउथ अफ्रीका ने: 19 जीते
  • ड्रॉ: 10

भारत में जब ये मुकाबले हुए, तो टीम इंडिया ने बढ़त बनाई।
घरेलू मैदान पर भारत ने अफ्रीका के खिलाफ 20 में से 11 मैच जीते हैं।

Read More : G-20 Summit: जमीन पर लेटकर हुआ PM मोदी का भव्य स्वागत, शुरू हुआ ऐतिहासिक आयोजन

टीम इंडिया के स्टार्स इस साल शानदार फॉर्म में
2025 में भारत के टॉप रन–स्कोरर शुभमन गिल ने 9 मैचों में 983 रन बनाए, जिसमें 5 शतक शामिल हैं।गेंदबाज़ी में मोहम्मद सिराज इस साल 41 विकेट लेकर टॉप पर हैं।
शुभमन के बाहर होने से टीम की बैटिंग लाइनअप पर दबाव बढ़ गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत:
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीका:
ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, तेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here