Wednesday, August 19, 2026
Home National EPFO New Rules: EPFO पोर्टल पर बड़ा बदलाव, UAN से जुड़ी दो...

EPFO New Rules: EPFO पोर्टल पर बड़ा बदलाव, UAN से जुड़ी दो ऑनलाइन सेवाएं बंद, जानिए वजह

EPFO New Rules:
EPFO New Rules:

EPFO New Rules: नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक सप्ताह तक चले सिस्टम अपग्रेडेशन के बाद अपना पोर्टल फिर से शुरू कर दिया है। हालांकि संगठन ने बताया है कि कुछ क्लेम के निपटारे में अभी कुछ दिनों तक अतिरिक्त समय लग सकता है और कुछ ऑनलाइन सेवाओं के उपयोग में अस्थायी दिक्कतें आ सकती हैं।

EPFO New Rules: इसी बीच EPFO ने अपने पोर्टल से UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) से जुड़ी दो महत्वपूर्ण सेवाएं बंद कर दी हैं। अब सदस्य वेबसाइट के जरिए न तो UAN एक्टिव कर सकेंगे और न ही नया UAN जनरेट कर पाएंगे। इन दोनों सुविधाओं को अब सरकार के UMANG ऐप पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

EPFO New Rules: EPFO के अनुसार, UAN एक्टिवेशन और नए UAN के आवंटन के लिए अब आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) अनिवार्य होगा। यह बदलाव बड़े डेटाबेस और सॉफ्टवेयर अपग्रेड का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ऑनलाइन सेवाओं को अधिक सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद बनाना है।

EPFO New Rules: अब UAN एक्टिव करने के लिए सबसे पहले UMANG ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद EPFO सेवाओं में जाकर ‘Face Authentication through UAN Services’ के तहत ‘UAN Activation’ विकल्प चुनना होगा। आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करने के बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन कर UAN एक्टिव किया जा सकेगा।

EPFO New Rules: इसी तरह नया UAN जनरेट करने की सुविधा भी अब केवल UMANG ऐप के जरिए उपलब्ध होगी। इसके लिए ऐप में EPFO सेवाएं चुनकर ‘UAN Allotment and Activation’ विकल्प पर जाना होगा। आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करने के बाद नया UAN जनरेट किया जा सकेगा। EPFO का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य डिजिटल सेवाओं को अधिक सुरक्षित बनाना और सदस्यों को बेहतर ऑनलाइन अनुभव उपलब्ध कराना है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here