Ramchandra Kasde: खंडवा। खंडवा जिले के खालवा ब्लॉक से इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय आदिवासी पत्रकार रामचंद्र कासडे को अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की जिला इकाई में जिला सहायक मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति परिषद के प्रदेश अध्यक्ष फग्गन सिंह कुलस्ते की सहमति तथा जिला अध्यक्ष राधेश्याम पाटिल के अनुमोदन से की गई है।
मीडिया गतिविधियों की मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Ramchandra Kasde: जिला कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही रामचंद्र कासडे को परिषद की मीडिया गतिविधियों के प्रभावी संचालन, संगठन की योजनाओं और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि उनके अनुभव और पत्रकारिता कौशल का लाभ परिषद को मिलेगा।
समाज की आवाज को लगातार देते रहे हैं मंच
Ramchandra Kasde: इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राधेश्याम पाटिल ने कहा कि रामचंद्र कासडे लंबे समय से पत्रकारिता के माध्यम से आदिवासी समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, ग्रामीण विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को लगातार मीडिया में स्थान दिलाया है।
उन्होंने कहा कि कासडे समाज के छोटे-बड़े आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं और गरीब, मजदूर तथा जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।
नियुक्ति पर दी गई शुभकामनाएं
Ramchandra Kasde: रामचंद्र कासडे की नियुक्ति पर कोरकू समाज संगठन और अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से परिषद की मीडिया गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा आदिवासी समाज की आवाज और अधिक प्रभावी ढंग से जनसामान्य तक पहुंचेगी।







