Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Bhopal Food Safety Action: अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग का...

Bhopal Food Safety Action: अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा, अमानक बेकरी फैक्ट्री सील

Bhopal Food Safety Action: भोपाल। राजधानी भोपाल के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया (ईंटखेड़ी) में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रही बी.के. फूड प्रोडक्ट्स (B.K. Food Products) नामक बेकरी और मिठाई निर्माण इकाई को सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में गंभीर अनियमितताएं, गंदगी और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने के बाद अधिकारियों ने अग्रिम आदेश तक इकाई का संचालन बंद करा दिया।

शिकायत के बाद पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

Bhopal Food Safety Action: मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव और महिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी साधना सक्सेना की टीम ने प्लॉट नंबर-96, अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री का निरीक्षण किया। जांच के दौरान फैक्ट्री प्रभारी इंद्र कुकेरेजा से FSSAI लाइसेंस मांगा गया।

अधिकारियों ने पाया कि प्रस्तुत किया गया FSSAI लाइसेंस (नंबर 11423010000136) अचारपुरा स्थित इकाई के लिए वैध नहीं था। लाइसेंस पर बैरसिया रोड स्थित किसान मार्केट का पता दर्ज था, जबकि निर्माण कार्य पिछले करीब एक महीने से अचारपुरा स्थित परिसर में किया जा रहा था।

READ MORE: Indore Navbharat Housing Society Scam: 4.64 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का बड़ा एक्शन, विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

खुले में बन रहे थे कुकीज, गुलाब जामुन और क्रीम रोल

Bhopal Food Safety Action: निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि बारिश के मौसम में कुकीज, गुलाब जामुन, क्रीम रोल, क्रीम बिस्कुट सहित कई खाद्य पदार्थ खुले और असुरक्षित वातावरण में तैयार एवं संग्रहित किए जा रहे थे। इससे खाद्य पदार्थों के दूषित होने और संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ था।

जांच में मिलीं कई गंभीर अनियमितताएं

Bhopal Food Safety Action: खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSS Act) के शेड्यूल-4 का उल्लंघन पाया गया। निरीक्षण के दौरान सामने आई प्रमुख कमियां इस प्रकार रहीं—

  • उत्पादन क्षेत्र की दीवारों पर आवश्यक टाइल्स नहीं लगी थीं।
  • पेस्ट कंट्रोल की कोई व्यवस्था नहीं थी और संबंधित प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं कराया गया।
  • फैक्ट्री में कार्यरत 11 कर्मचारियों (6 महिला और 5 पुरुष) का स्वास्थ्य परीक्षण (Health Medical Certificate) नहीं मिला।
  • अंडों का भंडारण शाकाहारी खाद्य सामग्री के साथ किया जा रहा था, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन माना गया।
  • निर्माण स्थल पर साफ-सफाई और स्वच्छता के मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा था।

खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल

Bhopal Food Safety Action: कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे विभिन्न खाद्य उत्पादों के वैधानिक नमूने (Legal Samples) एकत्र किए। इन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: Cyber Cell Khandwa: Self Click 2.0 अभियान की बड़ी सफलता: साइबर सेल ने ढूंढे 123 गुम मोबाइल, एसपी अगम जैन ने लौटाए मालिकों को

पंचनामा बनाकर फैक्ट्री की गई सील

Bhopal Food Safety Action: गंभीर अनियमितताओं और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ को देखते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने गवाहों और खाद्य कारोबारी की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर फैक्ट्री को अगले आदेश तक सील कर दिया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिना वैध लाइसेंस या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए संचालित होने वाली सभी खाद्य निर्माण इकाइयों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों से वैध लाइसेंस लेकर निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संचालन करने की अपील की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here