Monday, October 5, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News: आवेदन की माला पहनकर रायपुर निगम में अर्धनग्न प्रदर्शन, 4...

Raipur News: आवेदन की माला पहनकर रायपुर निगम में अर्धनग्न प्रदर्शन, 4 मांगों को लेकर 5 घंटे चला विरोध

Raipur News
Raipur News

Raipur News: रायपुर। रायपुर नगर निगम कार्यालय में सोमवार को स्थानीय लोगों ने अपनी मांगों को लेकर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शरीर पर पुराने आवेदनों की माला पहनकर करीब 5 घंटे तक अर्धनग्न प्रदर्शन किया। वे निगम आयुक्त से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे थे।

Raipur News: प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर वे कई बार निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आवेदन दे चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक समाधान नहीं हुआ। कुछ मांगों को लेकर 20 से 25 बार तक आवेदन दिए जाने का दावा भी प्रदर्शनकारियों ने किया है।

Raipur News: चार प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन

Raipur News: प्रदर्शनकारियों ने वृंदावन नगर-कुशालपुर मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर दोबारा बनवाने, वार्ड-66 की खराब सड़कों की मरम्मत कराने, निगम कर्मचारी महेश वाघ को निलंबित करने और पंकज गार्डन के सौंदर्यीकरण में कथित गड़बड़ी की जांच कराने की मांग की है।

Raipur News: प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद जब समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो उन्हें विरोध का रास्ता अपनाना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान वे निगम आयुक्त से मुलाकात की मांग पर अड़े रहे।

25 अगस्त तक मांग पूरी करने की दी थी चेतावनी

Raipur News: प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, उन्होंने पहले ही निगम को आवेदन देकर चेतावनी दी थी कि 25 अगस्त 2026 तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जोन-5 कार्यालय के बाहर अनशन किया जाएगा। तय समय तक समाधान नहीं होने के बाद सोमवार को प्रदर्शनकारी निगम मुख्यालय पहुंचे और अर्धनग्न होकर विरोध जताया।

Raipur News: हालांकि, प्रदर्शनकारियों की निगम आयुक्त से मुलाकात नहीं हो सकी। उनका कहना है कि उन्हें न तो कोई ठोस आश्वासन मिला और न ही समस्याओं के समाधान को लेकर कोई स्पष्ट कार्रवाई बताई गई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here