Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Dindori Car Washed Away: उफनती कसा नदी में बही कार, पुल पार...

Dindori Car Washed Away: उफनती कसा नदी में बही कार, पुल पार करते समय हुआ हादसा, तीन लोगों ने तैरकर बचाई जान

Dindori Car Washed Away:  डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्तरा-जबलपुर मार्ग पर स्थित कसा नदी के पुल पर शुक्रवार सुबह तेज बहाव के बीच एक कार नदी में बह गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार तीनों लोग समय रहते वाहन से बाहर निकल आए और तैरकर सुरक्षित नदी किनारे पहुंच गए। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

तेज बहाव के बीच पुल पार करना पड़ा भारी

Dindori Car Washed Away: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण कसा नदी उफान पर थी और पुल के ऊपर से तेज गति से पानी बह रहा था। इसके बावजूद कार चालक ने पुल पार करने की कोशिश की। जैसे ही कार पुल के बीच पहुंची, तेज बहाव के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। देखते ही देखते कार पानी के बहाव में बह गई।

READ MORE: Indore Navbharat Housing Society Scam: 4.64 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का बड़ा एक्शन, विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

घटना के दौरान कार में सवार तीनों लोगों ने सूझबूझ दिखाई। उन्होंने तत्काल कार से बाहर निकलकर तैरते हुए सुरक्षित नदी किनारे पहुंचकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा प्रशासन

Dindori Car Washed Away: घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि कार तेज बहाव में बह गई, लेकिन सभी सवार सुरक्षित होने से बड़ा हादसा टल गया।

प्रशासन की अपील

Dindori Car Washed Away: बारिश के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलमग्न पुलों, रपटों और तेज बहाव वाले रास्तों को पार करने का जोखिम न उठाएं। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। अधिकारियों ने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित मार्ग का ही उपयोग करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

READ MORE: Bhopal Traffic Inspection: सड़क सुरक्षा को लेकर भोपाल प्रशासन एक्शन मोड में, कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ने किया संयुक्त निरीक्षण

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here