Gwalior News : रेलवे की बड़ी चूक — शराबी युवक लोको पायलट की सीट पर बैठा, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Sanjay Sahu
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर: ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जब एक शराबी युवक मेमू ट्रेन के इंजन में घुसकर लोको पायलट की सीट पर बैठ गया। ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर खड़ी थी और यात्रियों से भरी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक करीब 10 मिनट तक हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा।

Gwalior News : यात्रियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए ट्रेन से बाहर उतरना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और युवक को ट्रेन से उतारकर पूछताछ शुरू की। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इंजन में किसी तरह की छेड़छाड़ होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। करीब आधे घंटे की देरी के बाद ग्वालियर मेमू ट्रेन कैलारस के लिए रवाना हुई। फिलहाल युवक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *