MP Crime :युवक की हत्या का मामला: 30 हजार का इनामी आरोपी नसीम बन्ने गिरफ्तार, खुद को बताता है बिश्नोई गैंग का गुर्गा

Sanjay Sahu
MP Crime

MP Crime :भोपाल। राजधानी में बीते दिनों हुई गोलीकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नसीम बन्ने खां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर भोपाल पुलिस ने 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

MP Crime :घटना चार दिन पहले की है जब अमित वर्मा अपने दोस्त आशू खटीक की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। पार्टी के बाद सभी दोस्त सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान नसीम बन्ने अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और अचानक छह राउंड फायरिंग कर दी। इसमें अमित के सिर में दो गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

MP Crime :पुलिस के मुताबिक नसीम का निशाना आशू खटीक था, लेकिन फायरिंग में गलती से अमित को गोली लग गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

MP Crime :गुरुवार को निशातपुरा थाना पुलिस ने नसीम को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने खुद को बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि हत्या की वजह क्या थी और हथियार कहां से लाया गया था।

MP Crime :इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी नसीम की मां और साथी वसीम की प्रेमिका सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन पर आरोपियों को शरण देने का आरोप है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *