HomeMadhya PradeshRatlam Moharram Accident: रतलाम में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हाईटेंशन...

Ratlam Moharram Accident: रतलाम में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, करंट फैलने से तीन लोगों की मौत, कई घायल

Date:

Related stories

Ratlam Moharram Accident: रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हतनारा में मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जुलूस के दौरान करीब रात 10:30 से 11 बजे के बीच लगभग 15 फीट ऊंचा ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। तार के संपर्क में आते ही पूरे ताजिए में करंट दौड़ गया, जिससे उसे उठाकर चल रहे लोग करंट की चपेट में आ गए।

इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए, जिनमें कई घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

मेवाती मोहल्ले से निकाला गया था ताजिया जुलूस

Ratlam Moharram Accident: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोहर्रम का ताजिया जुलूस मेवाती मोहल्ला से निकाला गया था। धार्मिक परंपरा के अनुसार बड़ी संख्या में लोग ताजिए के साथ चल रहे थे। जैसे ही जुलूस गांव में आगे बढ़ा, ताजिए का ऊपरी हिस्सा सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया।

READ MORE: Rewa Crime News: क्षत्रिय समाज पर अभद्र टिप्पणी का मामला पूर्व जनपद सदस्य विष्णु साकेत पर FIR दर्ज, ऑडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद

करंट फैलते ही ताजिया उठाए लोग जमीन पर गिर पड़े। उन्हें बचाने के लिए आगे आए अन्य लोग भी करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

तीन लोगों की मौत, कई लोग झुलसे

Ratlam Moharram Accident: इस हादसे में राशिद खान (32 वर्ष), सड्डू हुसैन (40 वर्ष) और अरबाज खान, निवासी ग्राम हतनारा की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल हुए कई लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस और प्रशासन तुरंत पहुंचा मौके पर

Ratlam Moharram Accident: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एएसपी (शहर) राकेश पंद्रो, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया तथा अन्य अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों के उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया। एएसपी विवेक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

एएसपी ने क्या कहा

Ratlam Moharram Accident: एएसपी राकेश पंद्रो ने बताया कि मोहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकराने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

READ MORE: Harda Electrocution Case: बहन की डोली उठने से पहले उठी भाई की अर्थी हरदा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जांच जारी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ratlam Moharram Accident: इस दर्दनाक घटना के बाद धार्मिक जुलूसों के दौरान सुरक्षा मानकों और बिजली लाइनों की ऊंचाई को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here