Friday, August 14, 2026
Home Madhya Pradesh Harda Electrocution Case: बहन की डोली उठने से पहले उठी भाई की...

Harda Electrocution Case: बहन की डोली उठने से पहले उठी भाई की अर्थी हरदा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

0
136

Harda Electrocution Case: हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम जामन्याकला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी की तैयारियों के बीच 19 वर्षीय युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। जिस घर में शुक्रवार को बहन की बारात आने वाली थी, वहां खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया।

लाइटिंग का काम करते समय हुआ हादसा

Harda Electrocution Case: जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम लगभग 5 बजे 19 वर्षीय लक्ष्मण कोरकू अपनी बड़ी बहन मनीषा की शादी की तैयारियों में घर पर लाइटिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान तेज हवा और बारिश के कारण बिजली का तार टूटकर पानी से भरे गड्ढे में गिर गया।

बताया जा रहा है कि तार को हटाने की कोशिश करते समय लक्ष्मण अचानक करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया।

READ MORE: Indore Fake Currency Case: इंदौर सिंगापुर टाउनशिप में नकली नोट छापने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, 80 हजार के फेक नोट बरामद

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई मौत

Harda Electrocution Case: परिजन उसे तुरंत मगरधा के निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन डॉक्टरों के अनुसार, युवक की मौत अस्पताल पहुंचने से लगभग एक घंटे पहले ही हो चुकी थी।

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अखिल विश्नोई ने बताया कि मृतक के पैर पर करंट लगने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

शादी की तैयारियां बनीं दर्द का कारण

Harda Electrocution Case: लक्ष्मण अपने परिवार में दो भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। वह बहन की शादी की तैयारियों में पूरे उत्साह के साथ जुटा हुआ था। शुक्रवार को उसकी बहन मनीषा की बारात ग्राम बड़झिरी से आने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

पोस्टमार्टम का हुआ विरोध, पुलिस ने समझाइश दी

Harda Electrocution Case: घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने का विरोध किया और शव को बिना पीएम के घर ले जाने की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रोशनलाल भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी।

समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए और शव को मर्चुरी में रखवाया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण टूटे हुए बिजली के तार और बारिश के दौरान करंट फैलना बताया जा रहा है।

READ MORE: Niwari Assault Case: MP में ‘तालिबानी हंटर’ जैसी घटना शराब पीने से रोकने पर युवक पर बेल्ट से हमला, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

खुशियों के बीच पसरा मातम

Harda Electrocution Case:  जिस घर में कुछ ही घंटों बाद शहनाई बजने वाली थी, वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है। एक पल में हुई इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here