HomeMadhya PradeshIndoreIndore Fake Currency Case: इंदौर सिंगापुर टाउनशिप में नकली नोट छापने की...

Indore Fake Currency Case: इंदौर सिंगापुर टाउनशिप में नकली नोट छापने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, 80 हजार के फेक नोट बरामद

Date:

Related stories

Indore Fake Currency Case: इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नकली नोटों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। सिंगापुर टाउनशिप स्थित एक किराए के फ्लैट में नकली नोट छापने की फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में गांधी नगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में फर्जी करेंसी व प्रिंटिंग सामग्री बरामद की है।

तीन आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड पहले भी जा चुका है जेल

Indore Fake Currency Case: पुलिस ने इस मामले में रवि चौधरी, संजय वैष्णव और दीपक पटेल को गिरफ्तार किया है। इनमें से मुख्य आरोपी रवि चौधरी के बारे में खुलासा हुआ है कि वह पहले भी नकली नोट के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने दोबारा इसी अवैध कारोबार को शुरू कर दिया था।

फ्लैट में चल रही थी नकली नोट छापने की फैक्ट्री

Indore Fake Currency Case: पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सिंगापुर टाउनशिप के एक किराए के फ्लैट में लंबे समय से नकली नोट छापने का काम कर रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया और इंटरनेट की मदद से फर्जी करेंसी तैयार करने की तकनीक सीखकर इस नेटवर्क को चला रहे थे।

READ MORE: Niwari Assault Case: MP में ‘तालिबानी हंटर’ जैसी घटना शराब पीने से रोकने पर युवक पर बेल्ट से हमला, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

80 हजार के नकली नोट और भारी उपकरण बरामद

गांधी नगर पुलिस की दबिश के दौरान आरोपियों के कब्जे से:

प्रिंटिंग मशीन
लैपटॉप और प्रिंटर
विशेष प्रकार का पेपर
₹200 के करीब 80,000 रुपये के नकली नोट

बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर लिया है।

सप्लाई नेटवर्क में दो अन्य आरोपी भी शामिल

Indore Fake Currency Case: पुलिस के अनुसार, संजय वैष्णव और दीपक पटेल इस नकली नोटों को तैयार करने के साथ-साथ उन्हें बाजार में खपाने का काम करते थे। प्रारंभिक जांच में यह भी आशंका जताई गई है कि गिरोह एक संगठित नेटवर्क के रूप में काम कर रहा था।

रंगे हाथों पकड़ा गया गिरोह

Indore Fake Currency Case: गांधी नगर पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो यह नेटवर्क और बड़ा रूप ले सकता था।

लंबे समय से चल रहे रैकेट की आशंका

Indore Fake Currency Case: पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह लंबे समय से फर्जी करेंसी का अवैध कारोबार कर रहा था और इसके तार अन्य शहरों से भी जुड़े हो सकते हैं। पूरे सप्लाई नेटवर्क और फंडिंग चैन की गहन जांच की जा रही है।

READ MORE: SBI Fraud Case MP: MP में 1266 करोड़ के SBI फ्रॉड केस में ED की बड़ी कार्रवाई एडवांटेज ओवरसीज की 3.66 करोड़ की इंश्योरेंस पॉलिसी अटैच

पुलिस जांच जारी

Indore Fake Currency Case: गांधी नगर पुलिस अब इस मामले में यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट कहां-कहां सप्लाई किए गए और इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here