Shahdol Clash News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में शहडोल पाली रोड विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। सोहागपुर थाना क्षेत्र के पाली रोड स्थित यम्मी स्पाइसी होटल के पास तेज रफ्तार कार से उछला एक कंकड़ सड़क किनारे मौजूद बच्चे को लगते-लगते बच गया। इसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए।






