Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh Reva News : डायल 100 के चालकों ने कंपनी के विरुद्ध खोला...

Reva News : डायल 100 के चालकों ने कंपनी के विरुद्ध खोला मोर्चा, ट्रेनिंग के नाम पर 10000 रुपये वसूलने के लगाए आरोप, पायलट बोले 10 साल से चला रहे हंड्रेड डायल, ट्रेनिंग की नहीं जरूरत

Reva News :
Reva News :

Reva News : रीवा : रीवा जिले विभिन्न थाना क्षेत्र में एफआरव्ही के नाम से कानून व्यवस्था को स्वस्थ दुरुस्त बनाए रखने में सहयोग करने वाले डायल 100 के चालकों ने लामबंद होते हुए नई कंपनी के विरुद्ध मोर्चा खोला है बताया जा रहा है कि पहले पूरे प्रदेश भर में बीबीजी नाम की कंपनी ने डायल 100 में स्टाफ देने की वेंडरशिप ली थी जिसमें पहले कर्मचारियों को ₹12000 प्रतिमाह भुगतान करने का कंपनी ने वायदा किया था लेकिन पायलटो को पोस्टिंग देने के बाद कंपनी प्रतिमाह 7600 रुपए भुगतान करने लगी,

Reva News : बेरोजगारी के चलते कंपनी में अपनी आमद दर्ज करा चुके पायलटो ने थकहार कर डायल 100 में अपनी नौकरी शुरू कर दी उसके बाद कुछ ही दिनों पूर्व ही डायल 100 का संचालन करने वाले कर्मचारियों की वेंडरशिप जीव्हीके कंपनी ने हासिल कर ली उसके बाद कंपनी ने पूर्व में कार्य कर रहे पायलटो से ट्रेनिंग के नाम पर ₹10000 की डीडी सहित फोनपे पर अलग से ₹10000 की मांग करने लगे,

Reva News : नई कंपनी द्वारा ट्रेनिंग के नाम पर की जा रही अवैध वसूली से तंग आकर 100 डायल के सभी पायलट लामबंद हो गए, और समूह के रूप में एकत्रित होकर जिले के पुलिस कप्तान सहित कलेक्टर रीवा को मामले की जानकारी दी पायलटो का कहना है कि अगर समय रहते उनकी मांगे नहीं मानी जाती तो पूरे प्रदेश में 100 डायल की रफ्तार थम जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here