M.P News : भोपाल में कथित लव जिहाद का मामला, होटल में युवक-युवती को लेकर हंगामा

Rahul Goshwami
भोपाल में लव जिहाद का मामला

भोपाल: राजधानी भोपाल में एक बार फिर कथित “लव जिहाद” का मामला सामने आने से तनाव की स्थिति बन गई। यह घटना मिसरोद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां हिंदू संगठनों ने एक मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ पकड़ने का दावा किया है। दोनों युवक-युवती मंडीदीप के निवासी बताए जा रहे हैं।

होटल में कमरा तलाशने के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार युवक और युवती भोपाल के मिसरोद इलाके में एक होटल में किराए पर कमरा तलाश कर रहे थे। इसी दौरान हिंदू संगठनों को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए और युवक पर गंभीर आरोप लगाए।

Read More : Bhopal नगर निगम में आधी रात थोक तबादले, कई की बदली जिम्मेदारी, अफसरों में हड़कंप

सड़क पर मारपीट और हंगामा

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट की और कथित तौर पर सड़क पर घुमाया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौके पर हंगामा बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने संभाला मामला

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने संरक्षण में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने युवती को भी सुरक्षित रूप से अलग किया और दोनों से पूछताछ शुरू की है।

जांच जारी, कानून हाथ में लेने पर सवाल

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। किसी भी प्रकार का अपराध पाए जाने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और कानून हाथ में लेने की घटना को लेकर भी जांच की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *