रीवा में वर्चस्व की जंग : पूर्व सांसद के घर के सामने दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गोली चलने से दहशत

VIKASH KHALKHO

रीवा। रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर में शुक्रवार देर शाम वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। यह घटना उस समय और गंभीर हो गई जब यह टकराव पूर्व सांसद के घर के सामने हुआ, जहां दोनों पक्ष बोलेरो और आधा दर्जन से अधिक बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। स्थानीय चश्मदीदों के अनुसार, लगभग आधे घंटे तक दोनों गुटों ने क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान मारपीट के साथ-साथ गोली चलने की भी सूचना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Read More : Bapatla incident : खदान में चट्टान खिसकने से 6 मजदूरों की मौत, 10 घायल, मुख्यमंत्री नायडू ने जताया शोक, जांच के आदेश

इस झड़प में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान ऋतिक सेन और आर्यन सिंह बघेल के रूप में हुई है। ऋतिक सेन को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आर्यन सिंह बघेल का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दोनों घायलों को छात्र बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही समान थाना प्रभारी एवं सीएसपी राजीव पाठक मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों से पूछताछ की और डॉक्टर से मेडिकल ओपिनियन लेने के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार गोली चलने की पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन हवाई फायरिंग की आशंका जताई जा रही है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Read More : भव्यता और तकनीक का संगम – छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा होगी देश में मिसाल

सीएसपी राजीव पाठक ने बताया, “घटना में घायल दोनों युवक छात्र हैं। पुलिस इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मौके पर जांच जारी है। बदमाशों द्वारा दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।” घटना के बाद से इंदिरा नगर इलाके में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *