Tuesday, May 19, 2026
31.1 C
Raipur

Bhopal नगर निगम में आधी रात थोक तबादले, कई की बदली जिम्मेदारी, अफसरों में हड़कंप

भोपाल: भोपाल नगर निगम में सोमवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया। निगमायुक्त संस्कृति जैन ने आधी रात को थोक तबादलों के आदेश जारी कर दिए, जिससे निगम के प्रशासनिक तंत्र में हलचल मच गई। एक साथ कई विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

रिवार्ड और पनिशमेंट नीति पर कार्रवाई

यह तबादले रिवार्ड और पनिशमेंट नीति के तहत किए गए हैं। जिन अधिकारियों के विभागों में अपेक्षित कार्यप्रगति नहीं हो पाई थी, उनकी जिम्मेदारियां बदली गई हैं। वहीं, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को अतिरिक्त जोन और विभागों का प्रभार सौंपा गया है।

कई विभागों में एक साथ बदलाव

नगर निगम के स्वास्थ्य, स्वच्छता, राजस्व, निर्माण और प्रशासनिक शाखाओं सहित कई विभागों में एक साथ तबादले किए गए। अचानक हुए इस निर्णय से निगम के आंतरिक सिस्टम पर भी असर पड़ा है, क्योंकि कई अधिकारी नए प्रभार को संभालने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।

Read More : M.P में कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट, दो दिन तक राहत नहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश में ठिठुरन

कार्यक्षमता बढ़ाने पर जोर

निगमायुक्त संस्कृति जैन का मानना है कि इस तरह के प्रशासनिक बदलावों से निगम की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और जिम्मेदारियों का स्पष्ट बंटवारा होगा। अधिकारियों को प्रदर्शन के आधार पर जिम्मेदारी सौंपने से कामकाज में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

कर्मचारियों में चर्चा का माहौल

आधी रात को जारी हुए तबादला आदेशों के बाद निगम कार्यालयों में दिनभर चर्चा का माहौल रहा। कई अधिकारी नए विभागों में कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

भोपाल नगर निगम में पहली बार इस स्तर की प्रशासनिक सर्जरी देखने को मिली है। निगम कमिश्नर संस्कृती जैन ने “जिसकी जो डिग्री, उसे वही काम” के सिद्धांत पर बड़ा फैसला लेते हुए 64 इंजीनियरों सहित कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

जांच में सामने आया कि जलकार्य से जुड़े इंजीनियर भवन निर्माण जैसे कार्य देख रहे थे, जबकि सिविल इंजीनियरों से विद्युत संबंधी काम कराए जा रहे थे। इसके अलावा कई इंजीनियर अपने कार्यों का स्पष्ट हिसाब नहीं दे पा रहे थे और वर्क ऑर्डर जारी करने में भी लगातार देरी हो रही थी, जिसे लेकर निगम प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Latest YouTube Shorts

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Police Transfer: एसपी विजय पांडेय का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, कई अधिकारियों के तबादले

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था और...

Related Articles

Popular Categories