Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Breaking : कॉटन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, विकराल रूप में...

Indore Breaking : कॉटन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, विकराल रूप में फैली लपटें, इलाके में हड़कंप

0
115
Indore Breaking
Indore Breaking

Indore Breaking : इंदौर। शहर के किला मैदान क्षेत्र में स्थित एक कॉटन फैक्ट्री में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। फैक्ट्री टाटा स्टील लिमिटेड से सटी हुई है और मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सरकारी आवास के ठीक सामने स्थित है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

Indore Breaking : घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम की दमकल और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फैक्ट्री में रखे कपास के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। हवा के चलते लपटें तेजी से फैलीं और आसपास के क्षेत्रों को भी चपेट में लेने की आशंका बढ़ गई।

Indore Breaking : गौर करने वाली बात यह रही कि घटना के समय इलाके में हल्की बारिश हो रही थी, इसके बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। उल्टे आग की तीव्रता और बढ़ती चली गई।

Indore Breaking : फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है और दमकल कर्मी पूरी मुस्तैदी से राहत कार्य में जुटे हुए हैं। फैक्ट्री और आस-पास की इमारतों को खाली करा लिया गया है। प्रशासन ने आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति भी एहतियातन बंद कर दी है।

Indore Breaking : आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने कहा है कि हालात पर नियंत्रण के बाद इसकी जांच की जाएगी कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य कारण से। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here