Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Himmat Kothari Protest Ratlam: रतलाम में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी का...

Himmat Kothari Protest Ratlam: रतलाम में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी का धरना, अवैध कब्जे के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर जताया विरोध

Himmat Kothari Protest Ratlam: यशवंत सिंह राठौर \रतलाम। वरिष्ठ भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी बुधवार को अचानक पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए। मीसा बंदियों के भूखंड पर कथित अवैध कब्जे के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज कोठारी ने एसपी कार्यालय के बाहर जमीन पर बैठकर अपना विरोध दर्ज कराया। उनके इस कदम से प्रशासनिक महकमे और राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई।

Himmat Kothari Protest Ratlam:सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार कार्यालय से बाहर आए और हिम्मत कोठारी से चर्चा की। एसपी ने उन्हें सम्मानपूर्वक अपने कक्ष में बुलाया और पूरे मामले की जानकारी ली। बातचीत के दौरान उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

READ MORE: Fuel Price Hike: महंगे पेट्रोल-डीजल से बिगड़ेगा डिलीवरी कंपनियों का बजट, Zomato और Swiggy पर बढ़ा दबाव

Himmat Kothari Protest Ratlam:मामला मीसा बंदियों को आवंटित भूखंड पर कथित अवैध कब्जे से जुड़ा बताया जा रहा है। पूर्व गृह मंत्री का आरोप है कि शिकायत और मांग के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे प्रभावित लोगों को न्याय नहीं मिल पाया है।

एसपी ने दिखाया सख्त रुख

Himmat Kothari Protest Ratlam:मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अमित कुमार ने संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायत के आधार पर आवश्यक पुलिस प्रकरण दर्ज किया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही लापरवाही बरतने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

पहले भी कर चुके हैं शिकायत

Himmat Kothari Protest Ratlam:जानकारी के मुताबिक, हिम्मत कोठारी कुछ दिन पहले भी इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर चुके थे। उस समय उन्होंने अवैध कब्जे से जुड़े तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन अपेक्षित कार्रवाई न होने पर उन्होंने सार्वजनिक विरोध का रास्ता चुना।

अनशन और पार्टी छोड़ने तक की चेतावनी

Himmat Kothari Protest Ratlam:मीडिया से बातचीत में पूर्व गृह मंत्री ने साफ कहा कि यदि मीसा बंदियों को उनका भूखंड वापस नहीं मिला और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मामले को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष रखा जाएगा। यदि इसके बाद भी समाधान नहीं निकला, तो वे पार्टी छोड़ने और सड़क पर उतरकर आंदोलन करने पर विचार कर सकते हैं।

READ MORE: Rewa Jain Guru Road Accident: रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन धर्मगुरु की मौत, दो गंभीर घायल

राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा

Himmat Kothari Protest Ratlam:पूर्व गृह मंत्री के इस तेवर के बाद मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई का भरोसा दिया है, लेकिन सभी की नजर अब इस बात पर है कि जांच और कानूनी प्रक्रिया कितनी तेजी से आगे बढ़ती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here