Sunday, June 21, 2026
39.5 C
Raipur

Indore Yoga Event: योग दिवस पर इंदौर ने रचा नया इतिहास, 10 हजार से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योग, भ्रामरी प्राणायाम से बनाया रिकॉर्ड

Indore Yoga Event: इंदौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ने योग के क्षेत्र में भी एक नया कीर्तिमान रच दिया। रविवार सुबह शहर के गोपुर चौराहे पर आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक योग साधकों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। विशाल जनभागीदारी और सामूहिक भ्रामरी प्राणायाम के माध्यम से रिकॉर्ड बनाने का प्रयास इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा।

Indore Yoga Event: नगर निगम इंदौर द्वारा संचालित ‘योगमित्र अभियान’ के अंतर्गत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जनप्रतिनिधि, योग प्रशिक्षक, सामाजिक संगठन और हजारों नागरिक शामिल हुए। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रखी गई थी।

READ MORE: Bhopal Crime News: भोपाल में भेल कर्मचारी का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी, खुदकुशी का मैसेज भेजने की बात सामने आई

सुबह से उमड़ा योग साधकों का सैलाब

Indore Yoga Event: सुबह 6 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में शहरभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आयोजन की शुरुआत विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रस्तुत योग आधारित सांस्कृतिक और भक्तिमय कार्यक्रमों से हुई। इसके बाद निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।

Indore Yoga Event: योग सत्र का संचालन वरिष्ठ योग प्रशिक्षक राकेश चौधरी एवं मिसेज इंडिया-2023 चेतना जोशी ने किया। उनके मार्गदर्शन में हजारों लोगों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए।

भ्रामरी प्राणायाम से रिकॉर्ड बनाने का प्रयास

Indore Yoga Event: कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण 10 हजार से अधिक लोगों द्वारा एक साथ भ्रामरी प्राणायाम करना रहा। साधकों ने तीन मिनट से अधिक समय तक सामूहिक भ्रामरी प्राणायाम कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने का प्रयास किया। विशाल संख्या में लोगों की एक साथ सहभागिता ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

70 से अधिक योग संस्थाएं और 150 सामाजिक संगठन जुड़े

Indore Yoga Event: इस आयोजन में इंदौर की 70 से अधिक योग संस्थाओं, विभिन्न खेल संगठनों, 150 से अधिक सामाजिक संस्थाओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों की बड़ी उपस्थिति ने योग के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाया।

योग क्षेत्र में योगदान देने वालों का सम्मान

Indore Yoga Event: कार्यक्रम के दौरान योग के प्रचार-प्रसार और जनजागरण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ योग गुरुओं, योग खिलाड़ियों और योग प्रशिक्षकों को ‘योग अलंकरण’ सम्मान से सम्मानित किया गया।

योगमित्र अभियान की वेबसाइट लॉन्च

Indore Yoga Event: योग दिवस के अवसर पर योगमित्र अभियान की आधिकारिक वेबसाइट का भी लोकार्पण किया गया। इस वेबसाइट के माध्यम से शहर की सभी योगमित्र योगशालाओं, योग प्रशिक्षण केंद्रों और विभिन्न योग गतिविधियों की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध होगी, जिससे अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ सकेंगे।

READ MORE: MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बढ़ी मानसून की रफ्तार, भोपाल से इंदौर तक बादलों की दस्तक

योग को जीवनशैली बनाने का लिया संकल्प

Indore Yoga Event: कार्यक्रम के अंत में उपस्थित हजारों लोगों ने नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प लिया। इंदौर में आयोजित यह भव्य आयोजन न केवल योग दिवस का उत्सव बना, बल्कि स्वास्थ्य, अनुशासन और सामूहिक जागरूकता का प्रेरक उदाहरण भी साबित हुआ।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

GPM Marwahi News: मरवाही में खाकी के भेष में आए किडनैपर्स, व्यवसायी गिरीश यादव को सोता छोड़ कार में ले भागे, देखें CCTV

GPM Marwahi News: मरवाही/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (शेख असलम की रिपोर्ट): छत्तीसगढ़...

Ujjain News: उज्जैन में महेश्वरी समाज की ऐतिहासिक एकता रैली, हजारों समाजजन हुए शामिल

Ujjain News: उज्जैन। महेश्वरी समाज ने सामाजिक एकता, संगठनात्मक...

Related Articles

Popular Categories