Wednesday, September 23, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : 1 साल के बच्चे के अपहरण से मचा हड़कंप,...

Raipur Crime : 1 साल के बच्चे के अपहरण से मचा हड़कंप, पुलिस ने 5 घंटे में किया सकुशल बरामद; आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र से एक वर्षीय बच्चे को जबरन अपने साथ ले जाने की सूचना के बाद रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब पांच घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी पवन साहू को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, बच्चे के अपहरण की सूचना मिलते ही गुढ़ियारी थाना पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम ने अलग-अलग स्थानों पर पतासाजी शुरू की।

जांच के दौरान आरोपी के नागपुर की ओर जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल उमरेड और नागपुर क्षेत्र के लिए रवाना हुई। करीब पांच घंटे की कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी पवन साहू को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से एक वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल जब्त

बच्चे की बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया। घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बच्चे को सुरक्षित पाकर मां ने जताया आभार

Raipur Crime : बच्चे के सकुशल वापस मिलने के बाद उसकी मां ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का आभार जताया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया और अपना वीडियो संदेश भी साझा किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और अपहरण के पीछे की पूरी वजह तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here