Wednesday, September 23, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore News: बाणगंगा में राज यादव पर जानलेवा हमले का मामला, 5...

Indore News: बाणगंगा में राज यादव पर जानलेवा हमले का मामला, 5 आरोपियों पर फिर……

Indore News:
Indore News:

Indore News: इंदौर: इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते राज यादव पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर के मुताबिक, आरोपियों में से एक हाल ही में जेल से छूटकर आया था।

Indore News: दरअसल, बाणगंगा थाना क्षेत्र में राज यादव के साथ कुछ युवकों ने मारपीट करते हुए चाकू से हमला करने का प्रयास किया। हमले के दौरान राज यादव अपनी जान बचाने के लिए नंदबाग स्थित पेट्रोल पंप की ओर भागा, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने निखिल यादव, गोलू यादव, किशु उर्फ कृष्णा यादव, लकी तिवारी और साहिल के खिलाफ मारपीट सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Indore News: बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर के अनुसार, मामले में यह जानकारी भी सामने आई है कि आरोपी किशु उर्फ कृष्णा यादव कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। हालांकि हमले की वास्तविक वजह क्या थी, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से पूर्व में भी आरोपियों से खतरा होने की शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here