Barwani News: बड़वानी: बड़वानी: अनंत चतुर्दशी की झांकियों को लेकर कोतवाली में बैठक, SDM ने कहा- धारा 163 का पालन करें, तय डेसीबल में ही बजाएं ध्वनि विस्तारक यंत्र, निर्धारित रूट और समय पर ही निकलेगी झांकी
अनंत चतुर्दशी को लेकर बड़वानी कोतवाली थाने में प्रशासन और झांकी समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम भूपेंद्र सिंह रावत, तहसीलदार राहुल सोलंकी, नपा सीएमओ मौजूद रहे। झांकी संचालकों को धारा 163 के पालन और ध्वनि विस्तारक यंत्रों को निर्धारित डेसीबल में बजाने के निर्देश दिए गए।
कोतवाली में बैठक, अनावश्यक गाने और वाद-विवाद न करने की हिदायत
एसडीएम भूपेंद्र सिंह रावत ने झांकी समिति संचालकों को निर्देशित किया कि झांकियों के दौरान किसी प्रकार के अनावश्यक और भड़काऊ गाने न चलाएं, वाद-विवाद की स्थिति न बनने दें और किसी की भावना को ठेस न पहुंचाएं। पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के नियमों का सख्ती से पालन करें। निर्धारित समय और तय रूट के अनुसार ही झांकी निकाली जाए।
Barwani News: विसर्जन कुंड और राजघाट का निरीक्षण, धारा 163 के पालन के निर्देश
Barwani News: बैठक के बाद एसडीएम रावत, तहसीलदार राहुल सोलंकी, नपा सीएमओ और नपा इंजीनियर ने विसर्जन कुंड और राजघाट पहुंचकर नर्मदा बैक वाटर का जायजा लिया। उन्होंने कुंड पर बाइक पार्किंग व्यवस्था और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए ताकि कोई गहरे पानी में न जाए। एसडीएम ने बताया कि धारा 163 का सुनिश्चित तरीके से पालन किया जाए, निर्धारित डेसीबल के आधार पर ही ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग हो, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।






