Operation Muskan : शाजापुर में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ : TI ने छात्राओं को दी ‘डरने का नहीं, लड़ने का’ सीख

VIKASH KHALKHO

Operation Muskan :  शाजापुर। थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने गुरुवार को एकीकृत शाला शासकीय हाई स्कूल गोदना में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत छात्रों को कानून और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। इस दौरान साइबर अपराध, यातायात नियम और अन्य महत्वपूर्ण कानूनी विषयों पर विस्तार से समझाया गया।

थाना प्रभारी ने विशेष रूप से छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें “डरने का नहीं, लड़ने का” संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति में डरने के बजाय हिम्मत दिखाएं और महिला शिक्षिका या परिजनों से खुलकर बात करें। उनका कहना था कि डरने से असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता है, इसलिए सतर्क और जागरूक रहना आवश्यक है।

Operation Muskan : छात्राओं ने इस समझाइश के बाद आश्वासन दिया कि वे भविष्य में किसी भी घटना को दबाने के बजाय उसका सामना करेंगी और संबंधित अधिकारियों को सूचित करेंगी। ऑपरेशन मुस्कान का यह अभियान बच्चों को विभिन्न कानूनी पहलुओं से अवगत कराने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगा।

इस अवसर पर दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट पहनने की अनिवार्यता पर भी बल दिया गया। साथ ही साइबर अपराधों की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930, 112 और 1033 की जानकारी भी साझा की गई।

 

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *