Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh rewa news : रीवा में पेट्रोल पंप कर्मचारी पर दबंगई, पांच बदमाशों...

rewa news : रीवा में पेट्रोल पंप कर्मचारी पर दबंगई, पांच बदमाशों ने बेल्ट और मुक्कों से हमला किया

rewa news
rewa news

rewa news : रीवा : रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र में स्थित सेफाली फिलिंग स्टेशन, चोरगड़ी में शुक्रवार शाम दबंगई और गुंडागर्दी का खौफनाक मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप के कर्मचारी उमेश पाठक पर पांच अज्ञात बदमाशों ने बेवजह गालियां देते हुए बेल्ट और मुक्कों से हमला कर दिया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ है।

rewa news : पीड़ित ने बताया कि शाम करीब 5 बजे एक युवक काली मोटरसाइकिल से आया और 220 रुपए का पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल भराने के बाद उसने पैसे मंगवाने की बात कही और वहीं रुका रहा। कुछ ही देर बाद दो मोटरसाइकिलों में सवार पांच युवक पहुंचे और बिना वजह गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उमेश ने गाली देने से मना किया, तो चार दबंगों ने उस पर बेल्ट, मुक्कों और हाथों से हमला कर दिया।

rewa news : चीख-पुकार सुनकर पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारी और पास के दुकानदार मौके पर पहुंचे, तब जाकर हमलावर भाग निकले। बदमाश एक बिना नंबर की पल्सर 220 मौके पर ही छोड़कर तीन मोटरसाइकिलों में सवार होकर रीवा की ओर फरार हो गए।

rewa news : पीड़ित ने बताया कि सभी आरोपियों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच थी और वह उन्हें पहचान सकता है। हमलावरों की तस्वीरें पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों में साफ दिखाई दे रही हैं। फुटेज पुलिस को पेनड्राइव के माध्यम से सौंपने की बात भी फरियादी ने कही है।

rewa news : पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना यह होगा कि क्या यह मामला भी अन्य घटनाओं की तरह फाइलों में दब जाएगा, या इस बार गुंडागर्दी करने वाले आरोपियों तक कानून की पकड़ पहुंचेगी।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here