Jabalpur News : किसान की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिली लाश…..

Parivesh
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर, मध्य प्रदेश। जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत परतला गांव में एक किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। खेत में किसान का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

Jabalpur News : मृतक की पहचान किसान रवि शंकर पटेल के रूप में हुई है, जो खेती-किसानी का काम करते थे। उनके शरीर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान मिले हैं, जिससे पुलिस को प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका है।

घटना की जानकारी मिलते ही बरेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *