Indore Crime : सियागंज इलाके में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों को किया गया सील

Sanjay Sahu

Indore Crime : इंदौर : इंदौर के सियागंज मार्केट में बुधवार को नगर निगम के द्वारा कार्रवाई करते हुए कई दुकानों को सील कर दिया गया है,नगर निगम ने होलसेल किराना बाजार की कई दुकानों को नियमों के उल्लंघन और अवैध निर्माण के आरोप में सील किया है, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।इस कार्रवाई पर इंदौर राजघराने के वंशज, राव राजा नंदलाल की तेरहवीं पीढ़ी के युवराज,वरदराज मंडलोई जमींदार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

Indore Crime : उन्होंने नगर निगम की कार्रवाई को पूरी तरह उचित ठहराते हुए कहा कि सियागंज मार्केट उनकी पैतृक संपत्ति है और यहां बिना अनुमति कई लोग अवैध रूप से निर्माण कर रहे हैं।

Indore Crime : उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “सियागंज हमारा मार्केट है। बिना अनुमति और बिना जानकारी के किए जा रहे अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं।आने वाले समय में ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई और राजघराने के दावे के बाद सियागंज मार्केट में जमीन और स्वामित्व को लेकर विवाद गहराने की संभावना जताई जा रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *