Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम के भाई गोविंद को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया…

Parivesh
Raja Raghuvanshi Murder Case

इंदौर। Raja Raghuvanshi Murder Case : चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब जांच ने नया मोड़ ले लिया है। सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद को आज इंदौर क्राइम ब्रांच ने तलब किया, जहां शिलॉन्ग पुलिस की टीम भी मौजूद रही।

Raja Raghuvanshi Murder Case : सूत्रों के मुताबिक, शिलॉन्ग पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मौजूदगी में गोविंद से लंबी पूछताछ की। यह वही गोविंद हैं जिनके गोडाउन और ऑफिस में शिलॉन्ग पुलिस ने बुधवार को दबिश दी थी और पूछताछ की थी।

पुलिस अब गोविंद के कारोबारी कनेक्शन, उनकी बहन सोनम के संपर्कों, और राजा रघुवंशी के साथ हुए कथित विवादों के पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Raja Raghuvanshi Murder Case

क्राइम ब्रांच ने राज कुशवाहा के करीबियों और गोविंद के कर्मचारियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि गोविंद के खिलाफ कुछ महत्वपूर्ण सुराग शिलॉन्ग पुलिस के हाथ लगे हैं, जिसे लेकर अब समन्वित जांच की जा रही है।

हत्याकांड से जुड़े कई सवालों के जवाब इस पूछताछ से निकल सकते हैं। जांच एजेंसियां सोनम के पूरे नेटवर्क की गहराई से छानबीन कर रही हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *