Indore Breaking : CM मोहन यादव आज इंदौर को देंगे 50 नई सीटी बसों की सौगात…

Parivesh
Indore Breaking

Indore Breaking : इंदौर, मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर को 50 नई सिटी बसों की सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन पर इंदौर के लगातार आठवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने का जश्न भी मनाया जाएगा।

Indore Breaking : इस मौके पर ‘स्वच्छता कर्मवीर सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री इस दौरान सफाई मित्रों के साथ भोजन भी करेंगे। इंदौर के महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था।

आज के इस समारोह में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *