सिंगरौली में धर्मांतरण का भंडाफोड़ : 100 से ज्यादा हिंदुओं को ईसाई बनाने की कोशिश नाकाम….

Parivesh
सिंगरौली में धर्मांतरण का भंडाफोड़

सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। जिले से जबरन धर्मांतरण का बड़ा मामला सामने आया है। निगाही मोड़ स्थित काली मंदिर के पास 100 से अधिक हिंदुओं को ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने की कोशिश पकड़ी गई। संयुक्त मानवाधिकार संगठन और अन्य सामाजिक संगठनों की टीम ने मौके पर पहुंचकर इसका भंडाफोड़ किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से ईसाई समुदाय का बैनर और हिंदू-विरोधी किताबों से भरी एक पिकअप गाड़ी मिली। पुलिस ने मौके से महिलाओं और पुरुषों सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

पीड़ितों का आरोप है कि इससे पहले भी 80 से अधिक लोगों का जबरन धर्मांतरण कराया जा चुका है। इस खुलासे के बाद जिलेभर में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *