MP TOP 5 BREAKING : एमपी की सुबह की 5 बड़ी खबरें….

Parivesh
MP TOP 5 BREAKING

1. मछली परिवार ने अनंतपुर में काटी अवैध कॉलोनी
भोपाल। अनंतपुर में सिंचाई विभाग की जमीन पर “आनंद लेक सिटी” नाम से अवैध कॉलोनी बसाई गई। कॉलोनी में केवल मुस्लिम समुदाय को प्लॉट बेचे गए। टीएंडसीपी से अप्रूव्ड न होने के बावजूद कॉलोनी में बिजली के खंभे ट्रांसफर पर लग गए और नगर निगम ने सड़क बना दी। इससे पहले पशुपालन विभाग की जमीन पर भी कब्जे के मामले सामने आ चुके हैं।

2. उज्जैन में कांग्रेस का “वोट चोर, गद्दी छोड़” आंदोलन
भोपाल। 12 सितंबर को उज्जैन में बड़ा आंदोलन आयोजित किया जाएगा। प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश कांग्रेस के अन्य बड़े नेता शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्तर के नेता जैसे सचिन पायलट भी इस आंदोलन में भाग लेंगे।

3. सुरेंद्र पटवा के खिलाफ दूसरा गिरफ्तारी वारंट जारी
भोपाल। बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा के खिलाफ इंदौर की विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट ने 10 दिन के अंदर दूसरी बार गिरफ्तारी वारंट जारी किया। पटवा के खिलाफ SBI समेत कई बैंकों में फर्जी खातों की जानकारी मिली थी। पहले 29 अगस्त को वारंट जारी हुआ था, लेकिन पेश नहीं होने पर 9 सितंबर को दूसरा वारंट जारी किया गया।

4. स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में भोपाल फिसला, इंदौर ने मारी बाजी
भोपाल। देश के 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में भोपाल को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 191 अंकों के साथ छठा स्थान मिला। इंदौर ने 200 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। जबलपुर को दूसरा स्थान मिला।

5. मुख्यमंत्री मोहन यादव कोलकाता में निवेशकों से करेंगे बैठक
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 सितंबर को कोलकाता रवाना हुए। बैठक में टेक्सटाइल, आईटी, ईएसडीएम, मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग और रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्रों में निवेश अवसरों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में “इनफिनिट पॉसिबिलिटीज इन मध्यप्रदेश” फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *