Sachin Pilot CG Visit : रायपुर पहुंचे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, कहा– भाषण नहीं, ज़मीनी कार्रवाई जरूरी

Parivesh

रायपुर। Sachin Pilot CG Visit : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट दो दिवसीय दौरे पर रविवार को रायपुर पहुंचे। संगठन और आगामी रणनीतियों के लिहाज़ से उनका यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर निशाना साधा और कहा कि “सिर्फ भाषणों से नहीं, ज़मीनी स्तर पर ठोस काम से फर्क पड़ेगा।”

Sachin Pilot CG Visit :  सचिन पायलट ने कहा कि नक्सलवाद जैसा गंभीर विषय किसी भी राजनीतिक फायदे का माध्यम नहीं बनना चाहिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हिंसा के खिलाफ कांग्रेस हमेशा खड़ी रही है, लेकिन “कार्रवाई पारदर्शी हो और उसका असर ज़मीन पर दिखे, तभी जनता को लाभ मिलेगा।”

मानसून सत्र की रणनीति और संगठन सशक्तिकरण पर फोकस
अपने प्रवास के दौरान पायलट आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कई बैक-टू-बैक बैठकें लेंगे। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों, संगठन प्रकोष्ठों और विभिन्न सेल के पदाधिकारियों से मुलाकात कर रिपोर्ट ली जाएगी। उन्होंने कहा कि “हम अभी से 2028 की तैयारी में जुट गए हैं, संगठन को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है।”

पायलट ने यह भी बताया कि मानसून सत्र को लेकर भी विधायकों के साथ अहम चर्चा की जाएगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डेढ़ साल में कानून व्यवस्था चरमराई है और केंद्र का हस्तक्षेप बढ़ा है। ऐसे में कांग्रेस सदन के भीतर जनता की आवाज मुखरता से उठाएगी।

पायलट के इस दौरे से स्पष्ट है कि कांग्रेस अब विपक्ष में रहते हुए भी अपने संगठन और जन-एजेंडे को धार देने की तैयारी में है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *