Congress Protest Gas Shortage : इंदौर: गैस किल्लत से त्रस्त शहर, कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पर किया प्रदर्शन; समस्याओं के समाधान की मांग

VIKASH KHALKHO

Congress Protest Gas Shortage : इंदौर: शहर में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के चलते आम जनता और छोटे व्यापारियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी समस्या को लेकर शनिवार को इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर शिवम वर्मा के नाम एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

गैस के लिए भटक रही जनता: कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव और ब्लॉक अध्यक्ष शेलू सैन के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिया गया। देवेंद्र यादव ने सरकार के दावों को ‘खोखला’ बताते हुए कहा कि प्रशासन भले ही गैस की कोई किल्लत न होने की बात कहे, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि शहर की कई एजेंसियों पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति यह हो गई है कि कई घरों में चूल्हे नहीं जल पा रहे हैं और आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।

छोटे व्यापारियों का व्यापार ठप: कांग्रेस नेताओं ने घरेलू उपयोग के अलावा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी पर भी विशेष चिंता जताई। उन्होंने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से छोटे होटल, ढाबा और टिफिन सेंटर चलाने वाले व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कई व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद करने की नौबत आने की बात कही है।

प्रशासन को दी चेतावनी: कांग्रेस ने शासन-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह शहर में एक बड़ा संकट है, जिसे अधिकारी नजरअंदाज कर रहे हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से गैस एजेंसियों की जांच की जाए और आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

बाइट (देवेंद्र सिंह यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष, इंदौर शहर कांग्रेस): “सरकार और प्रशासन लगातार खोखली घोषणाएं कर रहे हैं कि गैस की कोई कमी नहीं है, जबकि हकीकत यह है कि इंदौर की अधिकांश गैस एजेंसियों पर घरेलू सिलेंडर नहीं हैं। आम जनता का बुरा हाल है, कई घरों में खाना नहीं बन पा रहा है। वहीं, कमर्शियल गैस न मिलने से छोटे व्यापारियों के खाने के लाले पड़ गए हैं। हमने कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देकर मांग की है कि इस संकट का तत्काल निराकरण करें, अन्यथा कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगी।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *