Shujalpur Road Issue: नई बनी सड़क पर फिर शुरू हुआ निर्माण कार्य, ईचीवाड़ा-केवड़ाखेड़ी मार्ग पर उठे बड़े सवाल; जनता ने मांगा जवाब

Anuj Nirala

Shujalpur Road Issue: शुजालपुर। मध्यप्रदेश में विकास कार्यों को लेकर सरकार लगातार नई घोषणाएं कर रही है और करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। शाजापुर जिले के शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र में भी हाल ही में कई विकास परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। लेकिन इन विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। ईचीवाड़ा से केवड़ाखेड़ी मार्ग पर सामने आई तस्वीरों ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी कई गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

Shujalpur Road Issue: क्षेत्रीय लोगों के अनुसार जिस सड़क और सीसी रोड का निर्माण कुछ ही माह पहले कराया गया था, उसी मार्ग के एक हिस्से पर अब दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क पर फिर से सीसी रोड डाली जा रही है, जिसे देखकर ग्रामीण और राहगीर हैरान हैं। लोगों का कहना है कि जब सड़क पहले से बनी हुई थी और उस पर यातायात भी सुचारू रूप से चल रहा था, तो फिर दोबारा निर्माण की जरूरत आखिर क्यों पड़ गई?

READ MORE: Shajapur NHM Protest: शाजापुर में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा

Shujalpur Road Issue: स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि पहले किया गया निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और तकनीकी मानकों के अनुरूप था, तो सरकारी धन खर्च कर उसी सड़क को फिर से बनाने का औचित्य क्या है। वहीं यदि सड़क में खामियां थीं और निर्माण मानकों के अनुसार नहीं हुआ था, तो फिर उस कार्य की जांच क्यों नहीं की गई और जिम्मेदार अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

Shujalpur Road Issue: ग्रामीणों का आरोप है कि विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई सड़क यदि कुछ ही महीनों में दोबारा निर्माण की स्थिति में पहुंच जाती है, तो यह निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ऐसे में जनता यह जानना चाहती है कि पहले निर्माण में क्या कमी रह गई थी और अब दोबारा किए जा रहे कार्य का उद्देश्य क्या है।

Shujalpur Road Issue: गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र को कई सड़क परियोजनाओं सहित विकास कार्यों की सौगात दी गई थी। वहीं उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी लगातार क्षेत्र में विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद इस प्रकार की स्थिति सामने आने से विकास कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

Shujalpur Road Issue: क्षेत्रवासियों की मांग है कि संबंधित विभाग पूरे मामले की तकनीकी जांच कराए और यह स्पष्ट करे कि सड़क पर दोबारा निर्माण क्यों किया जा रहा है। साथ ही यदि पहले निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता संबंधी कमी पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

READ MORE: MP Crime: पेंचवली एक्सप्रेस में सीट विवाद बना मौत की वजह! युवक की पीट-पीटकर हत्या, रेलवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Shujalpur Road Issue: फिलहाल ईचीवाड़ा-केवड़ाखेड़ी मार्ग पर चल रहा यह दोहरा निर्माण क्षेत्र में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है। जनता के मन में एक ही सवाल है कि यह विकास कार्य है, मरम्मत है या फिर पहले हुए निर्माण की गुणवत्ता पर लगा कोई बड़ा सवालिया निशान?

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *