Monday, June 22, 2026
36.2 C
Raipur

Voter List Scam MP : बीएलए और फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप: कांग्रेस बोली— टारगेट पर हैं अल्पसंख्यक और एससी-एसटी मतदाता

Voter List Scam MP : भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता के माध्यम से मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाते हुए राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। कांग्रेस ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी और प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से विपक्षी विचारधारा वाले मतदाताओं के नाम सुनियोजित तरीके से काटे जा रहे हैं।

लाइव कॉल से ‘पर्दाफाश’ का दावा पीसीसी महासचिव अमित शर्मा ने प्रेस वार्ता में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइव कॉल का सहारा लेते हुए बताया कि किस प्रकार बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) सिस्टम का दुरुपयोग हो रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि एक-एक व्यक्ति 50 से 100 तक फर्जी आपत्तियाँ दर्ज करा रहा है। लाइव कॉल के दौरान उक्त व्यक्ति ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह भाजपा के लिए काम कर रहा है और मतदाताओं के नाम कटवा रहा है।

राहुल गांधी के आरोपों की पुष्टि: राहुल राज प्रदेश प्रवक्ता राहुल राज ने इस मामले को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य से जोड़ते हुए कहा, “राहुल गांधी जी ने पहले ही बिहार, बेंगलुरु और हरियाणा में बीएलए-2 के माध्यम से वोट-चोरी की बात कही थी। पचमढ़ी प्रवास के दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के संदर्भ में जो चेतावनी दी थी, आज उसके ठोस प्रमाण सामने आ गए हैं।”

 

टारगेटेड वोटिंग लिस्ट का आरोप कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस पूरी प्रक्रिया में विशेष रूप से इन वर्गों को निशाना बनाया जा रहा है:

24 घंटे की चेतावनी और कानूनी कार्रवाई कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग और जिला कलेक्टरों को स्पष्ट चेतावनी दी है:

  1. बीएलए/बीएलए-2 के माध्यम से आए सभी फर्जी फॉर्म-7 तत्काल निरस्त किए जाएं।

  2. इस प्रक्रिया में शामिल फर्जी व्यक्तियों पर कार्रवाई हो। कांग्रेस ने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर इस ‘वोट-चोरी’ पर रोक नहीं लगाई गई, तो पार्टी इस षड्यंत्र में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज कराएगी और सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता संतोष परिहार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े किए।

Share The News

Latest YouTube Videos

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Raipur Crime: रायपुर गोलबाजार में मासूम बच्ची की सोने की चेन चोरी, CCTV में कैद हुई महिला

Raipur Crime: रायपुर: रायपुर के व्यस्त गोलबाजार क्षेत्र में...

Related Articles

Popular Categories