Monday, June 22, 2026
30.8 C
Raipur

महाराष्ट्र : शुरू हुई NCP विधायक दल की बैठक, आज ही शाम 5 बजे सुनेत्रा पवार लेंगी शपथ

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद राज्य की राजनीति में एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया जा रहा है। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, शनिवार शाम 5 बजे राजभवन में सुनेत्रा पवार पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी

मुंबई और बारामती में सियासी हलचल तेज

शपथ ग्रहण से पहले मुंबई और बारामती में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जहां एक ओर सुनेत्रा पवार शपथ की तैयारी में जुटी हैं, वहीं उनके बेटे पार्थ पवार ने एनसीपी के वरिष्ठ नेता और दादा शरद पवार से मुलाकात की है। इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।

Read More : Voter List Scam MP : बीएलए और फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप: कांग्रेस बोली— टारगेट पर हैं अल्पसंख्यक और एससी-एसटी मतदाता

एनसीपी विधायक दल की बैठक शुरू

शनिवार दोपहर एनसीपी विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है, जिसमें सुनेत्रा पवार भी शामिल होने पहुंची हैं। माना जा रहा है कि इसी बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जिसके बाद औपचारिक रूप से डिप्टी सीएम पद की राह साफ होगी।

Read More :

लोकभवन से जारी हुआ शपथ कार्यक्रम

राज्यपाल कार्यालय (लोकभवन) की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार,

  • दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक

  • शाम 4 बजे राज्यपाल आचार्य देवव्रत की मुंबई वापसी

  • शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह
    राजभवन में इस ऐतिहासिक समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शरद पवार का बड़ा बयान

इस बीच शरद पवार ने एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय पर खुलकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि एनसीपी का विलय अजित पवार की भी इच्छा थी और इसे जरूर पूरा किया जाना चाहिए। शरद पवार के मुताबिक, अजित पवार, शशिकांत शिंदे और जयंत पाटिल के बीच इस विषय पर बातचीत शुरू हो चुकी थी।

छगन भुजबल ने क्यों बताया सुनेत्रा का नाम तय

वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने कहा कि मौजूदा हालात और विधायकों की राय को देखते हुए सुनेत्रा पवार को ग्रुप लीडर और डिप्टी सीएम बनाने का फैसला किया गया है। उन्होंने साफ किया कि मुख्यमंत्री का इस फैसले में पूरा सहयोग है।

राज्यसभा सांसद पद से देना होगा इस्तीफा

फिलहाल सुनेत्रा पवार राज्यसभा सांसद हैं। अगर वे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेती हैं, तो उन्हें पहले सांसद पद से इस्तीफा देना होगा। इसके बाद ही वे संवैधानिक रूप से नई जिम्मेदारी संभालेंगी।

महाराष्ट्र को मिलेगी पहली महिला डिप्टी सीएम

शपथ के साथ ही सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन जाएंगी। अजित पवार के आधिकारिक आवास देवगिरी में मौजूद सुनेत्रा से लगातार नेता मुलाकात कर रहे हैं। अब पूरे राज्य की नजरें शाम 5 बजे होने वाले शपथ समारोह पर टिकी हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories