Thursday, August 27, 2026
Home Madhya Pradesh MP News: मुरैना में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षक-कर्मचारी निलंबित;...

MP News: मुरैना में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षक-कर्मचारी निलंबित; अलग-अलग शिकायतों पर गिरी गाज

 [nishaanebaz.com] MP News: मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शिक्षा विभाग ने अलग-अलग शिकायतों के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शासकीय कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, एक मामले में छात्रों से मध्याह्न भोजन के बर्तन साफ कराने का आरोप है, जबकि दूसरे मामले में हिंदू देवी-देवताओं के अपमान से जुड़ी कथित शिकायत के बाद कार्रवाई की गई है।दोनों कर्मचारियों के निलंबन आदेश 25 अगस्त 2026 को जारी किए गए।

छात्रों से बर्तन साफ कराने के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

पहला मामला पोरसा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय खरगपुरा से जुड़ा है। यहां पदस्थ प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्यप्रकाश कैन के खिलाफ स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से मध्याह्न भोजन के बाद इस्तेमाल किए गए बर्तन साफ कराने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की शिकायत सामने आई थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने सत्यप्रकाश कैन को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर जवाब मांगा था। विभाग के अनुसार, प्रस्तुत जवाब समाधानकारक नहीं पाया गया।

Bhopal Firing: भोपाल में आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, FIR में देरी पड़ी भारी; थाना प्रभारी और SI पर गिरी गाज

सिविल सेवा नियमों के तहत निलंबन की कार्रवाई

इसके बाद सत्यप्रकाश कैन को मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अंबाह निर्धारित किया गया है।

देवी-देवताओं के अपमान की कथित शिकायत पर दूसरी कार्रवाई

दूसरी कार्रवाई सबलगढ़ के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ प्रयोगशाला सहायक बाबू सिंह दुलावत के खिलाफ की गई है।आदेश के अनुसार, उनके विरुद्ध विद्यालय में प्रतिदिन बोर्ड पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान से संबंधित कथित सामग्री लिखे जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस मामले में भी विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था।विभाग ने कर्मचारी द्वारा प्रस्तुत जवाब को भी समाधानकारक नहीं माना, जिसके बाद उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

कैलारस बीईओ कार्यालय बनाया गया मुख्यालय

प्रयोगशाला सहायक बाबू सिंह दुलावत को भी मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कैलारस निर्धारित किया गया है।

Nepal Flood: नेपाल की तबाही के बाद मध्यप्रदेश सरकार एक्टिव, फंसे लोगों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी

निलंबन अवधि में मिलेगा जीवन निर्वाह भत्ता

दोनों शासकीय कर्मचारियों को निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने आदेश की प्रतियां कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और संबंधित विद्यालयों को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।मुरैना में शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद स्कूलों और शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों में भी चर्चा तेज है। फिलहाल दोनों मामलों में विभागीय स्तर पर आगे की प्रक्रिया नियमानुसार की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here