Gwalior News : ग्वालियर में तेज आंधी-तूफान से दो मंजिला मकान ढहा, 3 की मौत, कई घायल

Sanjay Sahu
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया : मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच अचानक आँधी तूफ़ान ने माहौल बदल दिया जहाँ तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी बड़ा हादसा हुआ है 1 मकान ढहने से 3 लोगों की मौत हो गई तो वही कुछ लोग घायल हुए हैं.

Gwalior News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार शाम जल्द आधी बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया, क़रीब डेढ़ घंटे तक चली बारिश ने जहाँ आवागमन बाधित किया तो वही शहर के भगवानपुर थाना इलाक़े में एक बड़ा हादसा हो गया शंकरपुर क्षेत्र के नई बस्ती में एक दो मंज़िला मकान ढह गया.बताया जा रहा है कि मकान महेंद्र इंग्ले नाम के शख़्स का है जो ख़ुद हादसे में घायल है प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ शुक्रवार शाम क़रीब 4 बजे तेज आँधी बारिश हुई तो बरसात से बचने महेंद्र इंगले के मकान से लगी डेयरी में कुछ लोग इकट्ठा हो गए.

Gwalior News : इसी बीच अचानक मकान के ऊपरी मंज़िल की दीवारें भरभराकर गिर पड़ी. दीवार का एक बड़ा हिस्सा डेयरी के टीन शेड पर भी गिरी जिसके नीचे बैठे हुए पाँच लोग मलबे में दब गए.इस हादसे में जावेद रहमान, इसराइल हुसैन, मफरत हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई वहीं घटना में साथ बैठे हुए माहिर अहमद और मकान मालिक महेंद्र इंगले गंभीर घायल हो गए.

Gwalior News : इस घटना के बाद तुरंत आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मौक़े पर पहुँची होम गार्ड और sdrf की टीम ने बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया.घटना स्थल पर तीनों मृतकों के शव निकाल कर पोस्ट मार्टम लिए अस्पताल रवाना किए गए वहीं घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. वहीं घटना के बाद पुलिस और SDRF की टीम लगातार मलबा हटाने में जुटी है. पुलिस का कहना है कि, हादसा आंधी की वजह से हुआ है.

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *