Thursday, September 24, 2026
Home Madhya Pradesh Singrauli News : न्याय की गुहार या प्रशासन की चुप्पी? श्रीलाल बैगा...

Singrauli News : न्याय की गुहार या प्रशासन की चुप्पी? श्रीलाल बैगा को न्याय न मिलने पर 5 किमी ‘खाट यात्रा’ से उबाल में आदिवासी समाज..

Singrauli News
Singrauli News

Singrauli News : सिंगरौली : सिंगरौली जिले में श्रीलाल बैगा को न्याय न मिलने से आक्रोशित आदिवासी समाज ने मंगलवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम गोभा निवासी घायल श्रीलाल बैगा को खाट पर लिटाकर वन विभाग कार्यालय से करीब 5 किमी पैदल कलेक्ट्रेट तक ‘खाट यात्रा’ निकाली गई।

 

 

जिला पंचायत सदस्य संदीप साहू के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में महिलाओं-बुजुर्गों ने भी भाग लिए आरोप है कि 18 दिसंबर को वनकर्मी द्वारा मारपीट में श्रीलाल बैगा गंभीर रूप से घायल हुए, लेकिन कार्रवाई के बजाय पीड़ित को ही जेल भेज दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की एफआईआर, गिरफ्तारी और निलंबन की मांग की। प्रशासन ने जांच का भरोसा दिया है। आदिवासी समाज ने चेतावनी दी है कि जल्द न्याय न मिला तो आंदोलन तेज होगा।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here