Thursday, September 24, 2026
Home Madhya Pradesh rewa news : रीवा में जोगनिहाई टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क...

rewa news : रीवा में जोगनिहाई टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, एक गंभीर घायल

rewa news
rewa news

rewa news : रीवा : रीवा जिले के जोगनिहाई टोल प्लाजा के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक से जा भिड़ी, जिससे घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

rewa news : हादसे की सूचना मिलते ही रायपुर कर्चुलियान थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस द्वारा मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here