Chhindwara News : छिंदवाड़ा में कानून-व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, 29 नई ‘डायल-112’ गाड़ियां शुरू

Chhindwara News : अंकित वाईकर /छिंदवाड़ा : छिंदवाड़ा में कानून-व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मंगलवार को आईजी प्रमोद वर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम से डायल-112 की 29 नई गाड़ियों को रवाना किया। ये गाड़ियां जिले के थानों और चौकियों में तुरंत मदद के लिए तैनात रहेंगी।

 

Chhindwara News : जबलपुर रेंज की आईजी सहित सभी पुलिस अधिकारी कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर छिंदवाड़ा रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक डी. कल्याण चक्रवर्ती, पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक रेडियो वी.के. सिंह, निरीक्षक रेडियो कृष्ण कुमार उइके, सूबेदार लोहित सेंडे और उप निरीक्षक छतरसिंह भलावी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

 

Chhindwara News : डायल 112 को दिखाई गई हरी झंडी

 

Chhindwara News : आईजी प्रमोद वर्मा ने कहा कि डायल-112 सेवा मध्य प्रदेश पुलिस की अहम और आधुनिक पहल है, इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को इमरजेंसी में तत्काल सहायता उपलब्ध कराना है, उन्होंने बताया कि इस सेवा से पुलिस, एम्बुलेंस और फायर सर्विस जैसी आपातकालीन सेवाएं एक ही नंबर पर प्राप्त होंगी, जिससे लोगों को अलग-अलग नंबर तलाशने की परेशानी नहीं होगी।

 

Chhindwara News : मॉडर्न तकनीक से लैस हैं वाहन इन वाहनों को मॉडर्न तकनीक से लैस किया गया है, इनमें जीपीएस, वायरलेस, डिजिटल नेविगेशन और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं मौजूद रहेंगी, लोकेशन-बेस्ड सिस्टम के जरिए मदद की गुणवत्ता और बेहतर होगी,इसके अलावा रियल-टाइम डेटा एनालिटिक्स और आधुनिक तकनीकों का भी उपयोग किया जाएगा, गाड़ी का निरीक्षण करते अधिकारी- अधिकारियों का कहना है कि डायल-112 वाहनों के जरिए जिले में अपराधों पर शीघ्र नियंत्रण, आपातकालीन स्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories