Sehore News :कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर एफआईआर के खिलाफ सीहोर में प्रेस वार्ता, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

0
106
Sehore News
Sehore News

Sehore News :ब्रहम सिंह मेवाड़ा /सीहोर :सीहोर। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर अशोक नगर में दर्ज की गई एफआईआर को लेकर आज सीहोर जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजरती ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए एफआईआर को सच्चाई को दबाने और विपक्ष को डराने की साजिश बताया।

Sehore News :राजीव गुजरती ने कहा कि अशोक नगर जिले के मुढ़रा बरवहा ग्राम की अमानवीय घटना को उजागर करने पर जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जो भाजपा की तानाशाही मानसिकता और लोकतंत्र विरोधी रवैये को दर्शाता है। उन्होंने इसे “भाजपा का घिनौना चेहरा” बताते हुए कहा कि कांग्रेस इसकी घोर निंदा करती है।

Sehore News :प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ताओं ने बताया कि गांव में एक पीड़ित युवक के साथ मारपीट कर उसकी बाइक छीनी गई और उसे मानव मल खाने के लिए मजबूर किया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और फरियादी ने कलेक्टर को आवेदन भी दिया था। इसी मामले में जीतू पटवारी ने प्रशासन से बात कर कार्रवाई की मांग की थी।

Sehore News :लेकिन भाजपा के दबाव में पीड़ित ने अपने बयान से पलटते हुए शपथपत्र दिया, जिसके आधार पर पटवारी पर झूठी एफआईआर दर्ज की गई। कांग्रेस ने इसे सत्ता का दुरुपयोग और सच्चाई को दबाने की चाल बताया।

Sehore News :राजीव गुजरती ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, भाजपा बार-बार लोकतंत्र की मर्यादाओं को रौंदने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ आवाज बुलंद करती रहेगी और सच्चाई की लड़ाई नहीं छोड़ेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here