HomeMadhya PradeshDamoh News : जिला अस्पताल में भर्ती युवक ने मचाया बवाल, मरीजों...

Damoh News : जिला अस्पताल में भर्ती युवक ने मचाया बवाल, मरीजों पर हमला कर फर्स्ट फ्लोर से लगाई छलांग, हुई मौत

Date:

Related stories

दमोह। जिला अस्पताल में देर रात अफरातफरी और भय का माहौल तब बन गया जब एक घायल युवक ने अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया। उटली दस्त की शिकायत पर भर्ती कराए गए युवक शिवम ने अज्ञात कारणों से अचानक हिंसक रूप अख्तियार कर लिया और वार्ड-दर-वार्ड घूमते हुए मरीजों और उनके परिजनों पर हमला करने लगा।

युवक ने महिला वार्ड में भर्ती एक महिला मरीज की परिजन पर धारदार हथियार तक तान दिया। घटना से मरीज और स्टाफ सकते में आ गए। हैरानी की बात यह रही कि जिला अस्पताल में तैनात करीब दो दर्जन सिक्योरिटी गार्ड इस उत्पाती युवक को काबू नहीं कर सके।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान युवक ने अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह करीब आधे घंटे तक दर्द से तड़पता रहा, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई।

इस घटना ने जिला अस्पताल की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है।

पुलिस ने लिया मामला जांच में
घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक के उत्पात और छलांग लगाने के पीछे के कारणों की पड़ताल में जुटी है।

प्रशासन पर उठे सवाल
एक ओर जहां अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा भगवान भरोसे नजर आई, वहीं इलाज के अभाव में हुई युवक की मौत ने अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here