Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Katni Breaking : कटनी रेलवे स्टेशन के आउटर में माल गाड़ी हादसा,...

Katni Breaking : कटनी रेलवे स्टेशन के आउटर में माल गाड़ी हादसा, दो डिब्बे ट्रैक से उतरे

0
122

कटनी : कटनी रेलवे स्टेशन के आउटर इलाके में माल गाड़ी के दो डिब्बे रेलवे लाइन से उतर गए। इस घटना के कारण कटनी–सिंगरौली रेलवे लाइन की ट्रेनें प्रभावित हुईं।

रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुँचकर सुधार कार्य शुरू कर दिया है। रेलवे के बड़े अधिकारी और सुरक्षा के लिए आरपीएफ व जीआरपी भी मौके पर मौजूद हैं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।

रेलवे प्रशासन ने कहा है कि ट्रैक को जल्द से जल्द बहाल किया जाएगा ताकि ट्रेन संचालन फिर से सामान्य हो सके। यात्रियों से संयम बनाए रखने और रेलवे अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here